नेहा ने अपने हनीमून को लेकर कहीं ये बात..

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 2:20 PM (IST)

मुंबई। बॉलीलुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने प्राइवेट शादी कर फैंस को बड़ी शौकिंग न्यूज दी थी।इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी की।

अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है। जैसे ही नेहा और अंगद एक साथ अमेरिका पहुंचे सब ने उनका हनीमून समझ लिया,लेकिन नेहा ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है।

नेहा ने अपने इस ट्वीट से यह साफ कर दिया है कि उनका शादी के बाद पहला सफ़र हनीमून नहीं, वह काम की वजह से भी हो सकता है।

नेहा ने अपने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जानकारी के मुताबिक यह एजुकेशन से जुड़ा कार्यक्रम था। नेहा ने लिखा है कि 'हम यहां एक एजुकेशन के चैरिटी इवेंट पर आए हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए जो पैसा आएगा वह एजुकेशन पर खर्च किया जाना है। हनीमून के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन यह काम उससे भी जरूरी है।'

ये भी पढ़ें - विद्या बालन की कुछ दिलचस्त बातों के बारे में...

देखिए नेहा धूपिया की ये खूबसूरत तस्वीर...शादी के बाद वे अपने पति के साथ अमेरिका गई है,लेकिन इन्होंने पहले हनीमून नहीं,,ब्लकि काम को महत्तपूर्ण माना है।

ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब