बांदा में सड़क दुर्घटना, 4 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 1:33 PM (IST)

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने मंगलवार को बताया, "सोमवार को तिंदवारी कस्बे से एक मैजिक गाड़ी बांदा आ रही थी, जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने बांदा-टांडा राजमार्ग पर टक्कर मार दी। इसमें मैजिक सवार तीन यात्रियों बद्री (65), राममूरत आरख (30) और राजकरन गोखरही (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति नारायण (17) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।"

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे