गर्मी फिर दिखाएगी अपने तेवर, तापमान पहुंचेगा 47 डिग्री

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 1:01 PM (IST)

कोटा। शहर दिन में मौसम साफ रहा आैर तेज धूप खिली रही। शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री से गिरकर 43 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री से लुढ़ककर 28.8 डिग्री पर पहुंच गया। अगले 7 दिन तक तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार अब फिर से गर्मी अपना तेज तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहेगा। दिन में लू की गति तेज हो रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे