इस फिल्म में किया अर्जुन कपूर ने आइटम नम्बर...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 12:20 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आएंगे।आपकों बता दें कि इस फिल्म में वे एक रियल लाइफ सुपरहीरो का रोल करते हुए नजर आएंगे।


हर्षवर्धन कपूर की यह दूसरी है और जल्द ही रिलीज होने वाली है। अपनी इस फिल्म को लेकर हर्षवर्धन कपूर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हर्षवधर्न कपूर की आने वाली फिल्म सुपरहीरो का नया गाना च्यवनप्राश रिलीज हो गया है।


इस गाने के लिए हर्षवधर्न कपूर के कजिन भाई एक्टर अर्जुन कपूर को चुना गया है। अर्जुन कपूर इस गाने में एक बार फिर एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मोटवानी ने एक बयान में कहा, अनिल सर का अर्जुन कपूर को इस गाने में लेने का सुझाव काफी अच्छा था। हर्षवर्धन और अर्जुन ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।


ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों




उन्होंने कहा, इस गाने का निर्देशन वैभवी मर्चेंट ने बेहतरीन तरीके से किया है, फराह खान का पैर टूटने के बाद अंतिम समय में वह इस गाने के निर्देशन के लिए आयीं।


ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भावेश जोशी' में अर्जुन एक विशेष गाने 'च्यवनप्राश' में दिखे हैं। निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म में अर्जुन कपूर के विशेष गीत का विचार हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर का था।


ये भी पढ़ें - जानें, माला सिन्हा ने क्यों लिया वैजयंती माला व मीना कुमारी का नाम