नई दिल्ली। चीनी
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के नए स्मार्टफोन वीवो वाई75एस और वाई 83
के फीचर्स और तस्वीर लीक हो गई है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इस
स्मार्टफोन की तस्वीर और कुछ फीचर्स चीन के एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर
लिस्ट की गई है।
वीवो वाई 75 एस के स्पेसिफिकेशन्स :
लीक हुई तस्वीर
के मुताबिक वीवो वाई 75 एस में 5.99 इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले दी गई है।
जिसका असपेक्ट रेशियो 18:9 है।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 450
प्रोसेसर पर रन करेगा।
इस स्मार्टफोन में 4जीबी
रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है।
जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के
जरिए 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरे पर
फोकस किया गया है।
लीक हुए फीचर्स के मुताबिक इसमें 16 मेगापिक्सल का
सेल्फी कैमरा दिया गया है।
वहीं प्राइमरी कैमरे की बात करें तो इसमें 13
मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीवो वी वाई 83 के स्पेसिफिकेशन्स :
लीक हुई तस्वीर के मुताबिक वीवो वाई 83
में 6.22 इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले दी गई है, जिसका असपेक्ट रेशियो 19:9
है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। इस
स्मार्टफोन की मेमोरी की बात करें तो इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की
इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाई
जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरे पर फोकस किया गया है।
ये भी पढ़ें - आसानी से पता कर सकते हैं किसने चेक किया आपका फेसबुक प्रोफाइल