राष्ट्रपति को राजभवन से भावभीनी विदाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 मई 2018, 5:21 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को राजस्थान की यात्रा को स्मृति में संजोये रखने के लिए ‘मोर‘­ की प्रतिकृति भेंट की।
राज्यपाल सिंह ने राष्ट्रपति कोविन्द से सोमवार को यहां राज भवन­ अतिथि गृह में मुलाकात की। सिंह ने राष्ट्रपति को बताया कि राज भवन में राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर‘ बहुतायात संख्या में है। राज्यपाल सिंह ने देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द को भी बंधेज की साडी भेंट की। राष्ट्रपति कोविन्द ने राज भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समूह चित्र भी खिचवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी मौजूद थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे