अंबाति रायुडू ने जमाया IPL का 5वां सबसे धीमा शतक, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 मई 2018, 4:17 PM (IST)

नई दिल्ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाति रायुडू इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। आईपीएल-11 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे रायुडू ने रविवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में सैकड़ा जमाया। रायुडू की पारी की मदद से चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया।

ओपनर के रूप में उतरे रायुडू ने 62 गेंदो पर 7 चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। यह आईपीएल के इतिहास का संयुक्त रूप से 5वां सबसे धीमा शतक है। राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने भी पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ 62 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा छुआ था।

32 वर्षीय रायुडू आईपीएल में 126 मैच में 2951 रन बना चुके हैं। वे पूर्व में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे। रायुडू ने भारत के लिए 34 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। आईपीएल में शतकों की संख्या अब 51 हो गई है। आईपीएल-11 में रायुडू के अलावा शेन वाटसन, क्रिस गेल और ऋषभ पंत ने सैकड़े उडाए हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल के 5 और सबसे धीमे शतक :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मनीष पांडे

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
कब : 21 मई 2009
कहां : सेंचुरियन
विरुद्ध : डेक्कन चार्जर्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 67
पारी का विवरण : नाबाद 114 रन, 73 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 12 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

सचिन तेंदुलकर

टीम : मुंबई इंडियंस
कब : 15 अप्रैल 2011
कहां : मुंबई
विरुद्ध : कोच्चि टस्कर्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 66
पारी का विवरण : 100 रन, 66 गेंद, 12 चौके, 3 छक्के
नतीजा : कोच्चि टस्कर्स 6 गेंद पहले 8 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

डेविड वार्नर

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स
कब : 29 मार्च 2010
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : कोलकाता नाइट राइडर्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 66
पारी का विवरण : 107 रन, 69 गेंद, 9 चौके, 5 छक्के
नतीजा : दिल्ली डेयरडेविल्स 40 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

केविन पीटरसन

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स
कब : 19 अप्रैल 2012
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : डेक्कन चार्जर्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 64
पारी का विवरण : नाबाद 103 रन, 64 गेंद, 6 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दिल्ली डेयरडेविल्स 5 गेंद पहले 5 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

विराट कोहली

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
कब : 24 अप्रैल 2016
कहां : राजकोट
विरुद्ध : गुजरात लॉयंस
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 63
पारी का विवरण : नाबाद 100 रन, 63 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का
नतीजा : गुजरात लॉयंस 3 गेंद पहले 6 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....