राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल ने दिया रात्रि भोज, अभिनंदन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 मई 2018, 10:07 PM (IST)

जयपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के राजस्थान प्रदेश में प्रथम आगमन पर रविवार को यहां राज भवन के बैंक्वेट हॉल में राज्यपाल कल्याण सिंह ने रात्रि भोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति को रात्रि भोज में बादाम सूप के साथ राजस्थानी व्यंजन परोसे गए। सभी मेहमानों ने स्वादिस्ट भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविन्द के साथ देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, राष्ट्रपति भवन, राजभवन व राज्य के वरिष्ठ अधिकारि मौजूद थे।

सांस्कृतिक संध्या अभिनन्दन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सम्मान में रविवार को राजभवन में रात्रि भोज से पूर्व सांस्कृतिक संध्या अभिनंदन की प्रस्तुति की गई।


ये भी पढ़ें - यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान

इस सांस्कृतिक संध्या में लोक वाद्य वृंद (डेसर्ट सिम्फनी), जयपुर घराने का कत्थक, राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य घूमर व सहरिया स्वांग गुजरात का डांगी नृत्य और मणिपुर का पुंगचोलम था।


ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’

राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रेरणा से सांस्कृतिक संध्या अभिनंदम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियां दीं।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल