IPL-11 : मुंबई इंडियंस 168/6, राजस्थान 23/1

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 मई 2018, 8:26 PM (IST)

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल-11 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए हैं। वहीं 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने तीन ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। बटलर 4 और रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉर्ट के रूप में राजस्थान को एकमात्र झटका लगा है। वे चार रन बनाकर बमराह का शिकार बने।


इससे पहले मुंबई की ओर से सर्वाधिक 60 रनों की पारी लेविस ने खेली। उन्होंने 42 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वे कुलकर्णी का शिकार बने। ओपनर सूर्यकुमार यादव ने 38, रोहित शर्मा शून्य, ईशान किशन 12, क्रणाल पंड्या 3 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या 36 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए। कटिंग 10 रन पर और डुमिनी शून्य पर
नाबाद लौटे। रॉयल्स की ओर से आर्चर-स्टोक्स ने दो, कुलकर्णी, स्टोक्स और उनडकट ने एक-एक विकेट लिया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवरों में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 22 रन और लेविस 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।



दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी
राजस्थान रॉयल्स टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं। प्रशांत चोपड़ा, अंकित शर्मा और ईश सोढ़ी की जगह श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी और डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान की मेजबानी कर रही है। दोनों टीमें प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं और इस मैच में हार उन्हें अंतिम-4 की दौड़ से बाहर कर सकती हैं।

टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रणाल पांड्या, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैक्लेनगन, जसप्रीत बुमराह, बेन कटिंग, जेपी डुमिनी।
राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, डार्सी शॉर्ट, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकत, के. गौतम, एस. कुलकर्णी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे