रक्तदान मानवता के प्रति श्रेष्ठ भावना हैः दिनेश यादव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 मई 2018, 4:18 PM (IST)

बारां।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नेता दिनेश यादव ने कहा कि रक्तदान को मानवता के प्रति श्रेष्ठ भावना व मानवीय जीवनयज्ञ में सम्पूर्ण आहुति है। यादव ने रविवार को शाहाबाद में पूर्व उपप्रधान रामचरण सितारा की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सितारा लोकप्रिय व सह्रदय नेता थे। वे प्रखर पत्रकार से अपनी सार्वजनिक यात्रा प्रारंभ कर शाहबाद कांग्रेस में राजनीति के शिखर पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि आज किसान बेबस हो गया है। नेताओं ने उसे राजनैतिक शस्त्र बना लिया है। ये किसान समस्याओं पर राजनीति कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री मान लेते है। वह निराकरण की गम्भीर सोच नहीं रखते। लहसुन उत्पादक किसानों की आर्थिक स्तिथि 5 साल तक नहीं उभरने वाली है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने किसानों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठायें। हमने हमेशा संकटों का सामना किया है। हिम्मत से काम लें ईश्वर के घर देर हो सकती है, अंधेर नहीं। सब एक दूसरे का सहयोग करें। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार फसल का उचित दाम व सहूलियत से खरीद व भुगतान करने में जानबूझ कर देर करती है। ताकि व्यापारी का फायदा हो सके और किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो कर सम्पदायिक वोट राजनीति का मोहरा बन सके। यादव ने आव्हान किया कि किसान राजनीति को सशक्त बनाये और अपने फैसले खुद करें। यादव ने जिले में गहराए पेयजल संकट पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि शीघ्र बन्दोबस्त दुरुस्त करें। वरना गम्भीर परिणाम होंगे। वही पशुओं के लिए समुचित पेयजल प्रबन्ध के लिए विद्युत विभाग को कनेक्शन नियमो को लचीला करना होगा।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी