बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रैंड से की गुपचुप तरीके से शादी....

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 मई 2018, 5:45 PM (IST)

मुंंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। पहले सोनम फिर नेहा धुपिया और अब खबर आ रही है कि बॉलीवड सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी शादी रचा ली हैं। ये शादी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से की हैं। हिमेश और सोनिया की मेहंदी सेरेमनी दो दिन पहले हो चुकी है और आज या यानी शुक्रवार को रिसेप्शन हो सकता है।

हिमेश की ये दूसरी शादी हैं। इससे पहले वे 1995 में कोमल से शादी कर चुके हैं, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए थे। बता दें कि हिमेश की 21 साल की उम्र में कोमल से शादी हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। खबरों के अनुसार टीवी एक्‍ट्रेस सोनिया कपूर को ही हिमेश रेशमिया के इस तलाक की वजह बताया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे