अजमेर। शहर में आए अंधड़ और बारिश के बाद तापमान में हुई गिरावट में बुधवार को फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को तूफान आने के बाद अधिकतम तापमान में अचानक 6 डिग्री तक की गिरावट आ गई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 तथा न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे