कपड़े सुखाने छत पर गए 22 साल के युवक की करंट से मौत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 मई 2018, 12:08 PM (IST)

जोधपुर। मंडोर रोड पर पहाड़गंज द्वितीय कॉलोनी में एक युवक की कपड़े सुखाते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक रोहित कुमार उर्फ निखिल (22) है। परिवार के सदस्यों ने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों की मदद से रोहित को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

मंडोर थाने के हैड कांस्टेबल सवाईसिंह के अनुसार रोहित सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। पुलिस ने उसके राजकुमार जोशी पुत्र भंवरलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। उसके पिता समदड़ी में रेलवे कर्मचारी तैनात हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे