सलमान से लेकर करिश्मा तक, जानिए कितने पढे लिखे हैं ये सेलिब्रेटी!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 मई 2018, 8:10 PM (IST)

जिदंगी में पढाई का महत्व है। हर माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अच्छे से अच्छे स्कूल में पढाते है। अब पढाई की बात हो रही है तो आज आपको बॉलीवुड के कुछ सक्सेसफुल सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जो पढाई कम ही कर पाएं। जी हां, बी टाउन में आज ऐसे कई सक्सेसफुल सेलेब्स हैं जो 12वीं पास है। वहीं, कई सेलेब्स ने 12वीं भी पास नहीं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

करिश्मा कपूर...
करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार है। फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। अपने लाजवाब अभिनय और नृत्य से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। इन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार व चार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा ने मात्र 5 कक्षा तक पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

सलमान खान...
बेहद लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान भी पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और फिल्मों की ओर रुख किया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल सल्लू मियां महज 12वीं तक पढ़े हैं।

ये भी पढ़ें - ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता

अक्षय कुमार...
अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेता हैं और सबसे व्यस्त भी हैं। इनके पास न प्रोजेक्ट्स की कमी है और न पैसे की। इन्होंने न केवल मनोरंजक फिल्में की हैं, बल्कि फिल्मों के साथ प्रयोग भी बहुत किए हैं। हाल ही में इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है। लेकिन जब पढ़ाई की बात करें तो ये मात्र 11वीं तक स्कूल गए हैं।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

काजोल...
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सिर्फ 10वीं तक पढ़ी है। काजोल की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है इन्होंने अपने सादगी और अभिनय के लिए जाना जाता है। बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्में देने वाली काजोल को कुल 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 5 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं।

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

अर्जुन कपूर...
युवाओं के चहेते स्टार अर्जुन कपूर भी 11वीं तक ही पढ़े हैं। हालांकि इन्होंने अपने अभिनय करियर को लेकर बहुत मेहनत की है और बॉलीवुड में तेजी से अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य

आमिर खान...
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी कॉलेज की पढ़ाई नहीं की। वो अलग बात है कि फिल्मों में कॉलेज जाते लड़कियों को पटाते ये खूब दिखे। हालांकि, आज के दौर में बेहद संजीदा अभिनेता माने जाने वाले आमिर कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद देश और समाज के विभिन्न विषयों पर पैनी नजर और समझ रखते हैं।

ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग