IPL-11 : मुंबई इंडियंस के सात ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 मई 2018, 8:29 PM (IST)

इंदौर। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलवेन पंजाब के बीच होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-11 के 34वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने सात ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। मुंबई की ओर से एकमात्र विकेट लेविस का गिरा। वे 10 रन बनाकर रहमान का शिकार बने। यादव 28 व ईशान शून्य पर नाबाद हैं।
इससे पहले पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने इस सत्र में तीसरा अद्र्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बाद वे कटिंग की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं केएल राहुल ने 24, युवराज सिंह ने 14, करुण नायर ने 23, अक्षर पटेल ने 13, अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टॉयनिस 29 रन व अश्विन शून्य पर नाबाद रहे।
पंजाब की पारी में कुल 11 छक्के व 10 चौके लगे। मुंबई की ओर से मैक्लेंघन, बमराह, मार्कंडेय और कटिंग व पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। इंदौर के होल्कर स्टेडियम को पंजाब की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। यह मैच मुंबई के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए बेहद अहम है। मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी के बचे सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। केरन पोलार्ड के स्थान पर इविन लुइस को टीम में जगह मिली है।
वहीं पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल टीम में वापस लौटे हैं। एरॉन फिंच, मनोज तिवारी और बरिंदर सिंह शरण को बाहर जाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे