कर्नाटक चुनाव : अजीबो-गरीब घोषणापत्र, जीते तो गधा नेशनल एनिमल, मुफ्त में शेविंग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 मई 2018, 9:07 PM (IST)

बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे कई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना में अब एक पार्टी द्वारा गधे को राष्ट्रीय पशु बनाए जाने को चुनावी मुद्दा बनाने का मामला सामने आया है।
वटल नागराज की अगुवाई वाली कन्नड़ चलूवाली वटल पक्ष (केसीवीपी) पार्टी ने हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें गधे को राष्ट्रीय पशु बनाने जैसे कुछ अजीबोगरीब पॉइंट शामिल हैं।
कन्नड़ चलावली वटल पक्ष पार्टी कन्नड़ अस्मिता के मुद्दे पर राजनीति करती है। यह पार्टी तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी विवाद के मुद्दे पर कर्नाटक के पक्ष में खड़ी रहती है। इस पार्टी के अध्यक्ष चमराजनगर से पूर्व विधायक वटल नागराज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे