पृथ्वी शॉ पर फिदा हुए मार्क वॉ, बताई इस दिग्गज जैसी तकनीक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 मई 2018, 5:26 PM (IST)

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज मार्क वॉ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की प्रशंसा की है। स्टार स्पोट्र्स के सलेक्ट डगआउट शो में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुए वॉ ने कहा कि पृथ्वी की तकनीक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह है।

पृथ्वी की बल्लेबाजी तकनीक की तुलना सचिन से करते हुए वॉ ने कहा, आपकी नजर में सबसे पहले जो चीज आएगी, वह है उनकी तकनीक। यह सचिन से काफी मिलती-जुलती है। उनकी पकड़ और उनका तरीका। वे क्रीज पर काफी शांत रहते हैं और विकेट के आस-पास ही अपने सारे शॉट खेलते हैं।

वॉ ने कहा कि किसी भी गेंदबाज की गेंद पर शॉट खेलने के लिए उनका आधार काफी अच्छा है। उनकी खेलने की तकनीक सचिन से बहुत मिलती है। 52 वर्षीय मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 128 टेस्ट और 244 वनडे खेले थे और दोनों में ही 8000 से ज्यादा रन बटोरे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पृथ्वी ने आईपीएल में इस साल 23 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच से पदार्पण किया था। उन्होंने इस मैच में 10 गेंदों में 22 रन बनाए थे। पृथ्वी ने बुधवार को राजधानी स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर बतौर ओपनर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 गेंदों पर चार चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से 47 रन ठोके। पृथ्वी की कप्तानी में इसी साल भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 विश्व कप जीता था।

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...