सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर प्रशिक्षक और सहायकों को पुन: नियुक्ति के आदेश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 मई 2018, 4:40 PM (IST)

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में राजकीय महाविद्यालयों के मौजूदा कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर्स और कम्प्यूटर लैब अटेंडेंटस को पुन: नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अनुबंध समझौता 1 मई, 2018 से 30 अप्रैल, 2019 तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर्स और कम्प्यूटर लैब अटेंडेंटस को अवकाश अवधि के लिए वेतन भी अदा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे