पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 मई 2018, 1:34 PM (IST)

करौली। महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान की ओर से गुरुवार को करौली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह माली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवीन चिकित्सालय की मातृ-शिशु इकाई और सामान्य चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया। उधर, संस्थान की ओर से तेज गर्मी से बेहाल हो रहे मूक पक्षियों के लिए भी अस्पताल परिसर में परिंडे बांध गए। साथ ही परिंडों की देख-रेख करने की शपथ ली।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

संस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह माली ने बताया कि गहलोत के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था, लेकिन धौलपुर, अलवर, भरतपुर और प्रदेश में कई जिलों में बुधवार शाम आए अंधड़ में हुई जनहानि के कारण सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।


ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

इस कारण सादगीपूर्ण जन्मदिन मनाते हुए अस्पताल में मरीजों को फल वितरण और पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए हैं।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम