तूफान का कहर, पेड़ टूटे, टीन-टप्पर उड़े, 1 दर्जन से अधिक लोग घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 मई 2018, 12:37 PM (IST)

करौली। जिले में बुधवार शाम अचानक आए अंधड़ ने काफी तबाही मचाई। कई जगह पेड़ गिर गए तो कई जगह मकानों के टीन शेड व छत पर रखा सामान उड़ कर लोगों पर गिर गया। इन दुर्घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अलग-अलग स्थानों पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना करौली-हिंडौन सिटी मार्ग स्थित कटकड़ गांव की है। जहां तेज अंधड़ के कारण सड़क किनारे पड़ा एक पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों युवक रवि, कल्लू और अभय एक शादी समारोह में शामिल होने सूरौठ जा रहे थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसी प्रकार करौली शहर में तूफान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छत से गिरकर एवं आंधी के दौरान उड़ कर आए सामान की चपेट में आने से रीना, कुसुम, जमीला और रुक्मणी घायल हो गई। उन्हें करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार जारी है।


ये भी पढ़ें - यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान

इसी प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों पर आंधी की चपेट में आने से घायल हुए 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।


ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!

उधर अंधड़ ने पूरे प्रदेश में जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रदेशभर में 30 लोगों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं।


ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!