मालदीव। फिट रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मालदीव में है। बता दें यहां वे अपने परिवार के साथ वैकेशन एंजॉय कर रही हैँ। हाल ही में शिल्पा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे विआन के साथ जंप करती नजर आ रही हैं। बता दें कि शिल्पा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैँ। शिल्पा के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वह फिल्मों से दूर इन दिनों टीवी रियलिटी शो की जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे