कोरियोग्राफर फराह खान का पैर हुआ फ्रैक्चर.....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 मई 2018, 5:28 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेर्स सोनम कपूर की 8 मई को शादी है,लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि सोनम की शादी का संगीत बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ेगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है। अपने पैर फ्रैक्चर की जानकारी फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी से दी। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।

सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे