लड़कियों से पूछे ये बेतुके सवाल, तो बिगड़ जाएगी बात

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 अप्रैल 2018, 5:57 PM (IST)

लड़के अक्सर लड़कियों पर अपना इंप्रेशन जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका ये इंप्रेशन उनकी बेवकूफी साबित करने का कारण भी बन जाता है। आप किसी भी लड़की से इस तरह सवाल करें जिससे लड़कियां आपको बेवकूफ न समझें। आइए जानते हैं ​कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में...

आपको किस तरह का पति चाहिए?

आपको बता दें कि अक्सर अरेंज्ड मैरिज में लड़कियां इस तरह के सावल से परेशान हो जाती हैं। तो आप इस तरह के सवाल करने से परहेज करें। क्योंकि इस बेतुके सवाल का आपको बेतुका जवाब भी मिल सकता है। हां ये बात अलग है कि उस वक्त लड़कियां सिर्फ मन में ही बेतुका जवाब दे सकती हैं। वे अक्सर मन में यही कहती हैं कि मुझे ऐसा पति चाहिए जिसके सिर पर पैर हो।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या आप वर्जिन हो?
ये ऐसा सवाल है जिसे हर कोई पूछना चाहेगा। लेकिन ये एक ऐसा सवाल है जिसका लड़कियों को जवाब देने को मन नहीं करता है बल्कि सामने वाले को गाली देने का मन करता है। बेशक आप ये सवाल करें लेकिन उचित समय देखकर।


ये भी पढ़ें - जानें:नारियल पानी के चमत्कारी गुणों के बारे में...

फेसबुक पर हो? अगर हां तो कितने फ्रेंड है?
आज के समय में अगर कोई फेसबुक पर है तो फ्रेंड लिस्ट लंबी तो होगी ही। अब लड़कियां इसका क्या जवाब दे?

ये भी पढ़ें - कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं