वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा बौध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस साल यह 30 अप्रैल को है। वैशाख की बुद्ध पूर्णिमा का अपना अलग महत्व बताया गया है। बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि इस दिन आपकी तकदीर पूरी तरह से पलट सकती है। इस दिन दान-पुण्य करके आपकी किस्मत चमक सकती है।
इस अवसर पर आपको बुद्ध पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन धर्मराज के निमित्त जलपूर्ण कलश और पकवान दान किए जाए, तो सबसे बड़ा दान गोदान के बराबर फल मिलता है। ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 या फिर 7 ब्राह्मणों को मीठे तिल दान करने से आपके सारे पापों का नाश हो जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पड़ोसी देश श्रीलंका में काफी हद तक इस दिन भारत की
तरह दीपावली को मनाया जाता है। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं। घरों
और प्रांगणों को फूलों से सजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध
पुर्णिमा के दिन एक समय भोजन करके पूर्णिमा, चन्द्रमा या सत्यनारायण का
व्रत किया जाए तो आपके जीवन में कोई कष्ट नहीं होगा।
इस दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बनारस के घाट की तर्ज पर महंत दिव्यागिरि जी महाराज गोमती की आरती करते हैं।
बुद्ध
पूर्णिमा के दिन काफी लोग बोधगया जाते हैं। जो लोग बौद्ध धर्म मानते हैं,
वो सभी यहां आते हैं। यहां पर महाबोधि मंदिर है। यहां पर एक पील का पेड़
है। ऐसा माना जाता है कि इसी पेड़ के नीचे ईसा पूर्व 531 में भगवान बुद्ध
को बोध यानि ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस दिन बोधिवृक्ष की टहनियों को
भी सजाया जाता है। इन पड़ों की जड़ों में दूध और इत्र डाला जाता है और दीपक
भी जलाए जाते हैं। कुछ लोग इस दिन पंक्षियों को भी पिंजरों से आजाद करते
हैं।
ये भी पढ़ें - छिपकली देती है संकेत, कैसा होगा आपका आने वाला कल