श्रेयस अय्यर ने लगाई छक्कों की झड़ी, आए दूसरे स्थान पर, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 अप्रैल 2018, 4:12 PM (IST)

नई दिल्ली। दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभालते ही धूम-धड़ाका मचा दिया। श्रेयस ने शुक्रवार को राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईपीएल-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 93 रन की मैच विजेता पारी खेली। श्रेयस ने तीन चौके और 10 छक्के उड़ाए। श्रेयस इसके साथ ही आईपीएल के एक मैच में सर्वाधिक छक्के जमाने के मामले में ओवरऑल संयुक्त 5वें और भारतीय क्रिकेटर के रूप में संयुक्त दूसरे स्थान पर आ गए।

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर के कप्तानी छोडऩे पर श्रेयस को दिल्ली की बागडोर सौंपी गई है। 23 वर्षीय श्रेयस के आईपीएल में 39 मैच में 31.84 के औसत व 135.08 के स्ट्राइक रेट के साथ 1051 रन हैं। वे 9 अर्धशतक जमा चुके हैं। श्रेयस के 6 वनडे में 210 और 6 टी20 मुकाबलों में 83 रन हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और भारतीयों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुरली विजय (चेन्नई सुपर किंग्स)

कब : 3 अप्रैल 2010
कहां : चेन्नई
विरुद्ध : राजस्थान रॉयल्स
पारी का विवरण : 127 रन, 56 गेंद, 8 चौके, 11 छक्के
नतीजा : चेन्नई सुपर किंग्स 23 रन से जीती


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

कब : 15 अप्रैल 2018
कहां : बेंगलुरू
विरुद्ध : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
पारी का विवरण : नाबाद 92 रन, 45 गेंद, 2 चौके, 10 छक्के
नतीजा : राजस्थान रॉयल्स 19 रन से जीती


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

कब : 13 मई 2014
कहां : बेंगलुरू
विरुद्ध : दिल्ली डेयरडेविल्स
पारी का विवरण : नाबाद 68 रन, 29 गेंद, 1 चौका, 9 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 16 रन से जीती


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स)

कब : 4 मई 2017
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : गुजरात लॉयंस
पारी का विवरण : 97 रन, 43 गें, 6 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दिल्ली डेयरडेविल्स 15 गेंद पहले 7 विकेट से जीती


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स)

कब : 13 मार्च 2010
कहां : मुंबई
विरुद्ध : मुंबई इंडियंस
पारी का विवरण : 100 रन, 37 गेंद, 9 चौके, 8 छक्के
नतीजा : मुंबई इंडियंस 4 रन से जीती

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी