हरियाणा की बेटी अनु कुमारी ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 अप्रैल 2018, 3:26 PM (IST)

सोनीपत। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2017 में हरियाणा की बेटी अनु कुमारी ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अनु ने सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है। सोनीपत निवासी अनु कुमारी की इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। अनु के घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा है।

अनु कुमारी ने बताया कि 2012 में उनकी शादी हो गई थी। उनके 4 साल का एक बेटा है। शादी के बाद उन्होंने एक प्राइवेट नौकरी की। बाद में नौकरी छोड़ एग्जाम की तैयारी में जुट गई। डेढ़ साल के बेटे को अपनी मां के पास छोड़कर खुद मौसी के घर रहकर उन्होंने कॉम्पीटिशन की तैयारी की। उसी का फल है कि आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

अनु ने कहा कि आईएएस बनना मेरी पहली पसंद रही है। इस सफलता के बाद उसे देश के लिए कुछ करने का मौका मिला है। लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की इच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे