धोखाधड़ी के आरोप में निम्स चेयरमैन का बेटा अनुराग गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018, 09:12 AM (IST)

जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने अनुराग तोमर को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार निम्स चेयरमैन बलवीर सिंह तोमर ने अपने पुत्र अनुराग तोमर व अन्य के खिलाफ इंडियन मेडिकल ट्रस्ट के दस्तावेज में हेराफेरी व मेडिकल ट्रस्ट की संपत्ति का निजी उपयोग करने को लेकर नवंबर 2016 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर सीआई, सीबी क्राइम ब्रांच जयपुर की जांच के बाद आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने अनुराग पुत्र बलवीर सिंह तोमर को धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे