दो सहेलियों ने जहर खाकर मौत को गले लगाया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018, 10:52 PM (IST)

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दो युवतियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मौका पर छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के धर्मशाला नगर के अप्पर सकोह इलाके में दोनों युवतियां रहती थीं। वे यहां एमबीए कर रही थीं। युवतियां मूल रूप से राज्य के हमीरपुर जिले के बड़सर की रहने वाली बताई जा रही हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन जब मकान मालिक को पता चला तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।
दोनों छात्राओं की उम्र 21 और 22 साल है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल का कहना है कि मामले के बारे में सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

युवतियों की पहचान वंदना और ईशा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। वह धर्मशाला पहुंच गए हैं। शवों का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।


ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!