सैफ और हनी सिंह अब एक साथ रैप करते आएंगे नजर....

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018, 5:20 PM (IST)

मुंबई। पॉपुलर सिंगर हनी सिंह ने फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर लिया है।उनका नया गान फिर धूम मचा रहा है। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में गाए उनके गाने 'दिल चोरी' को लोगो ने काफी प्यार दिया। अब हनी जल्द ही फिल्म 'बाजार' के लिए भी रैप करने जा रहे हैं लेकिन इस बार उनका गाना और भी स्पेशल होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस गाने में उनका साथ बॉलीवुड के पॉपलुर एक्टर सैफ अली खान देने वाले है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'बाजार' के लिए हनी सिंह और सैफ अली खान मिलकर गाना रिकॉर्ड करेंगे। यह सैफ अली खान का रैप डेब्यू होगा। वैसे सैफ म्यूजिक का बहुत शौंक रखते हैं और वह वह कई कॉन्सर्ट्स में गिटार परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं।जैज, ब्लूज और रॉक एंड रोल म्यूजिक के फैन सैफ-हनी सिंह के साथ मिलकर पंजाबी गाना रिकॉर्ड करेंगे। इसका म्यूजिक भी हनी सिंह ही कंपोज करेंगे। दोनों ने इस सिलसिले में जैम सेशन भी किया है। इस गाने का वीडियो अगले महीने मुंबई में शूट होगा। वही सैफ के पहले रैप गाने पर चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे ठुमके लगाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे