अनुष्का और विराट का पड़ोसी बन सकता हैं ये कपल...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018, 12:24 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं। खबरों के अनुसार दोनों इस साल के अंत तक विवाह बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने लिये नये आशियाने की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 के पास स्पॉट किया गया था। खबरों के अनुसार रणवीर और दीपिका जल्द ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पड़ोसी बन सकते हैं। रणवीर अपनी फैमिली और दीपिका के साथ ओमकार 1973 में पहुंचे थे। ये वही जगह है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रहते हैं। दोनों को यहां प्रॉपर्टी बेहद पसंद आई है। सूत्रों हवाले से कहा, रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो स्टार्स पहली बार एकदूसरे के पड़ोसी बनेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे