आसाराम ही नहीं, ये साधु-संत भी खा चुके हैं जेल की हवा, देखें-तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 अप्रैल 2018, 1:30 PM (IST)

जयपुर। स्वयंभू संत आसाराम बापू के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगने के पांच साल बाद जोधपुर की अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अदालत ने बुधवार को उन्हें इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ दोषी करार दिया। न्यायाधीश मधुसूदन ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर केंद्रीय कारागर के अंदर अपना फैसला सुनाया।

आसाराम इसी जेल में बंद हैं। आसाराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराध बाल संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत दोषी ठहराया गया। वह यौन उत्पीडऩ के दो मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। एक मुकदमा यहां राजस्थान में चल रहा है, जबकि दूसरा गुजरात में चल रहा है। लेकिन, क्या आपको पता है आसाराम ही नहीं, ये साधु-संत भी जेल जा चुके है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राम रहीम सिंह: पाप की कमाई से राजसी शानो-शौकत के साथ जीने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां दो साध्वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल 20 साल की सजा काट रहे है।


ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी

नित्यानंद स्वामी: भारत के विवादित धर्मगुरुओं की लिस्ट में नित्यानंद स्वामी का नाम भी प्रमुखता से आता है। बाबा उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब 2010 में एक एक्ट्रेस के साथ सेक्स करते हुए उनकी कथित सीडी एक टीवी चैनल पर प्रसारित की गई थी। उनके ऊपर कई मामले चल रहे हैं। 2012 में नित्यानंद स्वामी पर बलात्कार का आरोप भी लगा था। इसके बाद कई दिनों तक गायब रहे और बाद में गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।



ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

बाबा सारथी देव: इसका पूरा नाम बाबा सारथी देव है। ये खुद को भगवान का अवतार बताते है। एक बाद इस बाबा ने अपनी जगन्नाथुपी में अपनी रथयात्रा भी निकलवाई थी, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया था। लेकिन, कुछ दिनो पहले ही एक होटल में एक छात्रा संग रंगरलियां मनाने, शराब पीने और नॉनवेज खाने के आरोप में अब गिरफ्तार हो चुके है।



ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

स्वामी परमानंद: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली आश्रम के बाबा राम शंकर तिवारी उर्फ स्वामी परमानंद पर बच्चा पैदा करने के नाम पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा था। बाबा पर आरोप था कि वो उन महिलाओं का यौन शोषण करता जो बच्चे न हो पाने की वजह से परेशान थीं। स्वामी परमानंद 13 महिलाओं के रेप के आरोप में जेल में बंद हैं। इन पर श्रीलंका के युवक की हत्या का भी आरोप है। बाबा राम शंकर तिवारी उर्फ स्वामी परमानंद का एक कथित सेक्स विडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कई दिनों की मेहनत के बाद स्वामी को गिरफ्तार किया। बाबा ने 100 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण की बात कबूली थी। बाबा पर रेप, हत्या के प्रयास, लूट और जालसाजी सहित कुल 11 आपराधिक केस दर्ज है।


ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!

भीमानंद महाराज: चित्रकूट के चमरौहा गांव के रहने वाले भीमानंद महाराज पर भी सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार हुए भीमानंद ने जेल से छूटने के बाद खुद को साईं बाबा का अवतार घोषित कर दिया था। पहले गार्ड की नौकरी करने वाले भीमानंद का वास्तविक नाम शिवमूरत द्विवेदी है। बाबा बनने के बाद 12 साल के अंदर स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। इनको भी मंहगी कारों का शौक है।

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू