हथेली के इस जगह पर तिल होने से खूब धन कमाता है व्यक्ति, जाने कैसे!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 अप्रैल 2018, 12:56 PM (IST)

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि हथेली पर तिल होना मतलब धनवान होना होता है। कुछ हद तक यह बात सच भी है। लेकिन आपके हाथों की अलग-अलग जगह पर तिल का होना आपके भाग्य को लेकर भी बहुत कुछ कहता है। आज हम आपको हाथ पर बने तिल के बारे में आपको कुछ बताने जा रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि हथेली या उंगली के किस हिस्से पर तिल होने का क्या मतलब होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो सकती है।
2. जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल स्थित है, उन्हें पानी (नदी, तालाब, कुएं, समुद्र) से सावधान रहना चाहिए। इन लोगों के विवाह में भी देर हो सकती है।
3. यदि गुरु पर्वत पर तिल होता है तो विवाह में परेशानियां आती हैं। किसी भी काम में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
4. शनि पर्वत पर तिल होने से विवाह में विलंब होता है और वैवाहिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहता है।
5. सूर्य पर्वत पर तिल है तो यह मान-सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है। सूर्य पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
6. यदि किसी व्यक्ति की हथेली के बुध पर्वत पर तिल का निशान बन जाता है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है। बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित होता है। जब हथेली में ऐसी स्थिति बने तो सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा

रेखाओं पर तिल होना...
1. यदि जीवन रेखा पर तिल स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस रेखा पर तिल हो तो गंभीर रोग हो सकता है।
2. हथेली में मस्तिष्क रेखा पर तिल हो तो व्यक्ति को सिर से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3. हृदय रेखा पर तिल स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
4. भाग्य रेखा पर तिल होने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को कड़ी मेहनत करना पड़ती है, लेकिन आशा के अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
5. विवाह रेखा पर तिल होने से विवाह में देरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - कैसे पाएं भरपूर धन! आजमाएं ये 9 तरीके