PM मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018, 2:46 PM (IST)

कोयंबटूर/नई दिल्ली। तमिलनाडु पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मोहम्मद रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पिछले काफी समय से पीएम मोदी को निशाना बनाने की तैयारी में लगा हुआ था। आपको बता दें कि आरोपी शख्स 1998 में कोयंबटूर धमाका मामले में दोषी भी रह चुका है। इस बार गिरफ्तार होने के बाद उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद रफीक के टेलीफोन कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। इस इस रिकॉर्डिंग में वह एक कारोबारी प्रकाश से बात करता सुनाई पड़ रहा है। पूरी बातचीत में वह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचता सुनाई पड़ रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस का कहना है कि बातचीत का ऑडियो मिलने के बाद से रफीक की तलाश की जा रही थी। आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रफीक कोयंबटूर धमाका मामले अपनी सजा काट चुका है। हालांकि जेल से निकलने के बाद भी उसकी गतिविधि संदेहास्पद रही।

पुलिस ने बताया कि ऑडियो में आरोपी मोहम्मद रफीक कह रहा है कि 1998 में जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी कोयंबटूर आए थे, तभी उसने धमाके के लिए बम फिट किया था। 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाके में करीब 58 लोगों की जान गई थी।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी