जम्मू एवं कश्मीर : त्राल में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल जवान ने दम तोड़ा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018, 1:30 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में घायल जवान ने दम तोड़ दिया है। 42 राष्ट्रीय राइफल्स के अजय कुमार ने आर्मी बेस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

एक पुलिस ने अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल के वन क्षेत्र लाम में अजय उस समय घायल हो गए, जब आतंकवादियोंके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया था और गोलीबारी में वह घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके का घेराव कर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे