नील नितिन मुकेश के घर आई ये बड़ी खुशखबरी....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018, 11:23 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार नील नितिन मुकेश के घर खुशखबरी आई है। जी हां आपको बता दें कि उनकी वाइफ रूक्मिणी जल्द ही मां बनने वाली है। ये हम नही उनका इंस्टाग्राम की पोस्ट ने कहा है। जाने माने सिंगर नितिन मुकेश के बेटे नील नितिन मुकेश पापा बनने वाले हैं।
नील ने दो तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें एक तस्वीर में नील और उनकी वाइफ ने बच्चों के जूते हाथ में ले रखे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में बच्चे की ड्रॉइंग है और लिखा है- जल्द आने वाला है।

बता दें कि नील नितिन मुकेश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 बतौर अभिनेता श्री राम राघवन की फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था। साथ ही उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के लिए नामंकित भी हुए थे। वहीं नील की वाइफ रुक्मिणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे