ब्रिटिश रॉयल परिवार में नए प्रिंस का स्वागत, केट ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 अप्रैल 2018, 6:56 PM (IST)

लंदन। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। केंसिंगटन पैलेस ने जानकारी दी कि तीसरे बच्चे का जन्म सुबह 11 बजे हुआ। अपने बेटे के जन्म के वक्त प्रिंस विलियम हॉस्पिटल में ही मौजूद थे। रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार बेबी और केट दोनों ही स्वस्थ है। वहीं, रॉयल फैमिली के सीनियर मैंबर्स इस खबर को सुनकर बहुत खुश है।

आपको बता दें कि दोनों ही रॉयल कपल के इससे पहले एक लडक़ा और लडक़ी है। चार साल के प्रिंस जॉर्ज अपने छोटे भाई के जन्म के वक्त स्कूल में थें। वहीं, तीन साल की छोटी बहन क्विन शार्लोट केंसिंगटन पैलेस में थीं।

हालांकि अभी तक केंसिंगटन पैलेस ने बच्चे का नाम का ऐलान नहीं किया है कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इसकी घोषिणा कर दी जाएगी। रॉयल फैमिली के नए सदस्य का जन्म लंदन में सेंट मैरी अस्पताल में हुआ। बता दें कि प्रिंस जॉर्ज और क्विन शार्लोट का जन्म भी इसी हॉस्पिटल में हुआ था। केट को सोमवार को सुबह 6 बजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे