लडकी को चाहिए था कुछ ऐसा, अमेजन दिया अनोखा जवाब...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 अप्रैल 2018, 3:42 PM (IST)

नई दिल्ली। आज के युग में दुनिया के ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ही पसंद करते हैं और इसके जरिए वे घर बैठे ही अपनी जरूरत का सारा सामान मंगा लेते हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों बच जाता है। लेकिन हाल ही में एक लडकी ने दुनिया की सबसे बडी ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से कुछ ऐसा मांग लिया, जिसके बाद साइट भी सोच में पड गई। हालांकि अमेजन ने भी लडकी की इस स्पेशल डिमांड को उसी के अंदाज में पूरा भी कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल मामला यह है कि एक लडकी ने अमेजन से कहा कि उसे उसकी पसंद का सामान नहीं मिल रहा है। इस पर जब अमेजन ने उस लडकी से उसकी डिमांड पूछी। जिस पर लडकी ने अमेजन से ऐसी डिमांड कर दी, जिसके बारे में कोई भी इंसान कल्पना नहीं कर सकता है।
दरअसल लडकी ने अमेजन को एक मैसेज लिखते हुए कहा कि उसे आशिकी के लिए एक सनम चाहिए। इस लडकी का सवाल सुनकर अच्छी से अच्छी शॉपिंग वेबसाइट भी उसका जवाब न देतीं लेकिन अमेजन ने उस लडकी को निराश नहीं किया। लडकी की इस ख्वाहिश पर अमेजन ही उससे फ्लर्ट करने लगा। अमेजन ने लिखा कि ‘ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है। दिल चीज क्या है, अपनी जान तेरे नाम करता है’। जिसके बाद अमेजन के इस जवाब पर वायरल हो गया है कुछ लोग इसका मजाक भी उडा रहे है। यही नहीं लोगों ने अमेजन को यह सलाह दी कि वे अपना काम करें, फ्लर्टिंग नहीं। बताते चलें कि जिस लडकी ने अमेजन से यह डिमांड की थी, उसका अदिती (@Sassy Soul) से ट्विटर पर अकाउंट है।

ये भी पढ़ें - जानिए, वो देश जहां नहीं होती है रात