AAP ने घोषित किए पंचकूला विधानसभा के पदाधिकारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 अप्रैल 2018, 6:37 PM (IST)

पंचकूला। आम आदमी पार्टी पंचकूला ने शनिवार को अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की घोषणा की है। हरियाणा के सह संगठन मंत्री अजय गौतम की मौजूदगी में जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने पंचकूला विधानसभा के पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें सुशील मेहता को पंचकूला विधानसभा हलके का प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र राठी को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया है।

यह जानकारी देते हुए आप के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पूजा भारद्वाज को पंचकूला इकाई की महासचिव, कमल हांडा को कोषाध्यक्ष, पियूष गौतम को युवा विंग पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का प्रधान बनाया गया है। इसके आलावा बलदेव सिंह, मधु गोस्वामी, जसपाल सिंह (युवा प्रधान पंचकूला), मनप्रीत सिंह, संजीव सरीन, पुनीत सीरन, मन्ना सिंह, अमित सरीन, सिद्धार्थ बंसल, शुभम सिंह, नीरज दिवाकर, सुभाष अरोड़ा, सोनू राजपूत, सुखविंद्र सिंह और कर्मवीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। योगेश्वर शर्मा व अजय गौतम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे तथा पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर पंचकूला के प्रधान सुशील मेहता ने कहा कि वह सबको साथ लेकर पार्टी को शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे