सत्तू से सेहत का खास नाता, होते हैं ढेरों फायदें, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 अप्रैल 2018, 5:35 PM (IST)

आयुर्वेद के मुताबिक सत्तू का सेवन गले के रोग, उल्टी, भूख, प्यास, गर्मियों में होने वाली कई रोगों होने से बचाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीश्यिम आदि पाया जाता है। यह शरीर की ठंडक पहुंचाता है।
गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन कई स्थानों पर किया जाता है। खास तौर से यूपी और बिहार में सत्तू बहुत ही लोकप्रिय है। जहां इसके स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाऐ जाते हैं। सत्तू को इतना पसंद किए जाने का कारण सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत से जुडे यह अनमोल फायदे भी हैं।
तो फिर आज जानिए सत्तू के लाभ के बारे में...

सत्तू का सेवन आप गर्मी के दुष्प्रभाव और लू की चपेट से बचाव करता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर ठंडक पैदा करता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सत्तू में प्राकृतिक रूप से रक्त शोधन का गुण होता है, जिसकी वजह से खून की गडबडियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - जानिए कि आखिर क्या सुनना चाहती हैं लडकियां

सत्तू में मौजूद अघुलनशील फाइबर आतों को स्वस्थ बनाए रखता है। सत्तू भूख, कप, पित्त, पेट, प्यास, थकावट और आंखों की बीमारी में लाभकारी है।
चने का सत्तू गर्मी में पेट की बीमारी और शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें - ऐसे 5 लड़के पसंद आते है लड़कियों को