मिलिंद सोमन की शादी को लेकर यहां चल रही हैं तैयारियां...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 अप्रैल 2018, 2:52 PM (IST)

मुंबई। मिलिंद सोमन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है,आपको बता दें कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। अपने से से 20 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे है और काफी समय से रिलेशन में चल रहे है। बता दें कि मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उन दोनो का ब्रेकअप हो चुका है और दोनो अलग हो चुके है। वही ऐसी खबरों को खारिज करते हुए मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया में कुछ फोटोज अपलोड की है और इस बात की जानकारी दी है कि वो बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।


मिलिंद सोमन की शादी की तैयारियां चल रही है और अलीबाग स्थित एक डेस्टिनेशन में शादी कर कर रहे है। मिलिंद सोमन ने अपनी शादी की तैयारियों की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की है और लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। इन फोटोज में मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है। दोनो ने शादी कि तैयारी करते हुए भी फोटोज शेयर की है। मिलिंद सोमन और अंकिता की उम्र में काफी ज्यादा अंतर है और दोनो हमेशा से ही मीडिया की खबरों में छाए रहते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे