अमीषा से लेकर बॉलीवुड की ये हसीनाएं अब तक कुंवारी, उम्र हो गई 35 के पार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 अप्रैल 2018, 1:57 PM (IST)

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जो 35 का पडाव पार करने के बाद भी अब तक सिंगल हैं और उन्हें सिंगल रहना पसंद है। हम आप को आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो 35 की उम्र पार करने के बाद भी बला की खूबसूरत हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमीषा पटेल...
बॉलीवुड में फिल्म कहो ना प्यार से धमाकेदार इंट्री करने वाली अमीषा पटेल 41 साल की हो गई है। अमीषा ने एक्ट्रेस के तौर पर गिनीचुनी फिल्मों में काम किया और वो प्रोड्यूसर बन गई। उनका नाम बॉलीवुड की सबसे रईस अभिनेत्रियों में लिया जाता है। अमीषा विक्रम भट्ट के साथ लंबे अर्से तक रिलेशनशिप में रहीं।

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

प्रियंका चोपडा...
बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपडा 35 साल की हो गई है। प्रियंका चोपडा का करियर इन दिनो बुलंदियों पर है। प्रियंका का नाम कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के साथ जोडा गया पर उनकी किसी से बात नहीं बनी। इन दिनो प्रियंका हॉलीवुड मूवीज करने में बिजी है।

ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....

नेहा धूपिया...
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया 37 साल की हो गई है। नेहा का नाम कई स्टार्स के साथ जुड चुका है। नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था मुझे बहुत बार प्यार मिला है। नेहा स्क्वैश प्लेयर रित्वक भट्टाचार्या के साथ रिलेशनशिप में हैं।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

राइमा सेन...
बंगाली ब्यूटी राइमा सेन 38 साल की हो गई है। राइमा के ओडीसा के एक नेता किलकेश सिंह देव के साथ रिलेशनशिप में थीं। राइमा की माने तो उनका रिश्ता दूरी की वजह से खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’

तब्बू...
बॉलीवुड में अगर सिंगल वूमन की बात हो और हॉट तब्बू का नाम ना लिया जाये ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। तब्बू 46 साल की उम्र में भी कहर ढाती हैं। तब्बू का साउथ स्टार नागार्जुन से लंबे समय तक अफेयर चला पर वो रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका

सुष्मिता सेन...
बॉलीवुड डीवा और पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन 42 साल की हैं और वो सिंगल हैं। सुष्मिता का नाम कई हाईप्रोफाइल स्टार्स के साथ जोडा गया पर कोई भी रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो सका। उन्होंने दो बेटियों को भी गोद लिया। वो बॉलीवुड की सेक्सी सिंगल मदर हैं।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है