अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 5 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018, 5:19 PM (IST)

काबुल। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने सडक़ के किनारे बम लगाया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट में दो महिलाओं व चार बच्चों सहित अन्य नौ लोग घायल हो गए।किसी भी संगठन ने अभी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे