किचन से लेकर टॉयलेट तक-हर चीज सोने की, ऐसा है ये होटल...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018, 2:03 PM (IST)

हनोई। आपने सोने से बनी लंका के बारे में तो जरूर सुना होगा। ऐसा कहा जाता है कि फर्श से लेकर दीवारें और हर एक चीज सोने की बनी हुई थी। हालांकि सोने की लंका का जिक्र केवल हम रामायण के माध्यम से ही सुनते और करते हैं लेकिन किसी ने भी सच में ऐसी कोई जगह नहीं देखी होगी जहां पर सबकुछ सोने का बना हो। आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोने की लंका से किसी भी मामले में कम नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस होटल की खासियत यह है कि यहां पर हर एक चीज सोने की बनी हुई है। बात चाहें यहां की फर्श की हो या फिर टॉयलेट की, यहां पर आपको हर एक चीज सोने की मिलेगी। यह होटल वियतनाम में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?

गोल्डन बे डनांग नाम से बने इस होटल में आफको हर एक चीज सोने की दिखेगी। इस होटल के प्रेसिडेंट सुइट के बाथरूम में हर एक चीज सोने की बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - एक मस्जिद ऎसी जहां पुरूषों का जाना है वर्जित

इस होटल में सोने से बनी हुई सिंक, सोने से बना हुआ स्विमिंग पूल, सोने से बना हुआ बाथ टब, सोने से बने हुए प्लेट और चम्मच आदि सभी चीजें मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें - कुछ हटके हैं ये लोग, जिन्हें देख थम जाएंगी सांसें

यहां पर आने के बाद आपको हर एक चीज सोने जैसी चमकती हुई दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें - देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?