फ्लोरिडा में गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018, 11:50 AM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शेरिफ कार्यालय के हवाले से बताया कि गोलीबारी ट्रेंटन सिटी में राजमार्ग के पास हुई।

बंदूकधारी ने उस समय हमला किया, जब पुलिसकर्मी एक रेस्तरां की खिडक़ी से भोजन खरीद रहे थे। इस हमले में हमलावर की भी मौत हो गई। हालांकि, अभी हमलवार की पहचान और हमला करने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे