चित्रकार साधना कुमार 'कला गौरव' से सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018, 10:43 AM (IST)

लखनऊ। सुप्रसिद्ध चित्रकार साधना कुमार को अवार्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की पर्यटन एवं महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कला गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है।

गुरुवार को आयोजित समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने के बाद साधना ने कहा कि उनकी वर्षो की महनत रंग लाई। पुरस्कार पाकर उनका उत्साह बढ़ा है। वह अब और भी मनोयोग से चित्रकारी करेंगी और युवाओं को यह कला सिखाएंगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे