मुंबई। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' आपको याद ही होगी।ये फिल्म करण जौहर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी,लेकिन अब इस फिल्म का जल्द टीवी सीरियल देखने को मिलेगा। एकता कपूर इस ब्लॉकबस्टर पर आधारित एक शो बनाने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, इस शो के लिए रोडीज़ और स्पिट्सविला के कंटेस्टेंट को चुना जा सकता है। इसके लिए एक्टर वीजे, वरूण सूद के नाम की चर्चा है। वहीं वरुण को लीड रोल के लिए चुना जा सकता है। माना जा रहा है कि वो रितिक का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें, यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वरुण सूद ”रोडीज़ X2′ के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसी शो से उन्हें टेलिवीजन पर पहचान मिली थी। इस शो के बाद वरुण ने ”एमटीवी स्पिट्सविला 9” में भाग लिया था जिसमें वे फस्ट रनरअप रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे