इस पेड को होती है गुदगुदी! छूते ही हंसने लगती है टहनियां और पत्ते

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 19 अप्रैल 2018, 2:37 PM (IST)

नई दिल्ली। गुदगुदी नाम सुनते ही शरीर में अजीब सी बेचैनी होने लगती है। किसी-किसी व्यक्ति को छूते ही उसे गुदगुदी होने लगती है और किसी-किसी को तो कितना भी कुछ कर लो उसे बिलकुल गुदगुदी नहीं होती है। अब तक आप सभी ने भी इंसानो और जानवरों को गुदगुदी होते हुए सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड को गुदगुदी होते हुए देखा है! आप शायद इस बात पर यकीन ना करे, लेकिन यह सच है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आज हम आपको एक पेड के बारे में बता रहे है जिसे सहलाने पर उस पेड को गुदगुदी होने लगती है। इस पेड के तने को प्यार से सहलाया जाए तो पेड की टहनिया तुरंत मचल जाती है और खिल-खिलाकर हंसने लगती है।
सोशल मीडिया पर इस पेड को गुदगुदी वाला पेड होने का दावा किया जा रहा है। ये पेड उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगल में स्थित है। जब भी इस पेड के तने पर आप अपनी उंगलिया फेरेंगे तो इसकी शाखाएं कांप उठेंगी। इस पेड का नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है। ये पेड दिसंबर से लेकर जनवरी तक फल देना शुरू कर देता है। इस गुदगुदी होने वाले पेड को मेनफल, मिंदा, राधा और मदनफल जैसे नाम भी दिए गए है।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम, पहले कभी नहीं देखे होंगे