पूजा सफल बनाने के लिए जरूर रखे ये चीजें, मिलेगा लाभ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 अप्रैल 2018, 3:25 PM (IST)

भगवान की पूजा करते समय लोग कई बार अनजाने में ही बडी भूल कर जाते हैं। हम पूजा करते समय भगवान को कई चीजें अर्पण की जाती हैं। वे सभी पूरी तरह शुद्ध और पवित्र होनी चाहिए। पूजा में अपवित्र चीजें अर्पित करने से पूजा सफल नहीं हो पाती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि पूजा करते समय वे कौनसी चीजे है जो पूजा घर में जरुर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अक्षत : अक्षत यानि चावल का पूजा घर में होना बहुत जरुरी है। इसके बिना पूजा को पूर्ण नही माना जाता है। यह धान का प्रतिनिदित्व करता है।
देवी देवताओ की मूर्ति या फोटो : जिस देवी देवता की आप पूजा करते है उनकी फोटो या मूर्ति घर के मंदिर में रखी हो। ज्यादातर घरो में पूजा स्थल में पारद शिवलिंग, दुर्गा, लड्डू, गोपाल , गणेश और लक्ष्मी मैया की फोटो या मूर्ति होती है। यह ध्यान रखे की एक देवता की एक ही फोटो या मूर्ति हो।
चन्दन : चन्दन को तिलक और सिंगार के लिए काम में लिया जाता है जो की शीतलता का प्रतीक है। देवी देवताओ के स्नान के बाद उन्हें चन्दन लगाना चाहिए। इसके अलावा पूजा करते समय लाल रंग की रोली का होना आवश्यक है।
पंचामृत : दूध, दही, शहद, गौ मां का घी व शुद्ध जल के मिले हुए द्रव्य पंचामृत कहा जाता है। इस द्रव्य से देवी देवताओ को स्नान कराया जाता है और फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
भोग प्रसाद : अपने आराध्य देवी देवता के पसंद के अनुसार उन्हें भोग प्रसाद अर्पित करना चाहिए।
पुष्प : अपने आराध्य देवी देवताओ को पसंद आने वाले पुष्प उन्हें अर्पित करे या उन पुष्पों की माला पहनाएं।

ये भी पढ़ें - ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत

धुप और दीपक : पूजन के समय सुगन्धित धुप जलाना चाहिए। इससे वातारण में सकारात्मकता आती है। इसके साथ रोशनी के लिए मिट्टी का दीपक जिसमे शुद्ध घी हो, प्रज्वलित करना चाहिए।
गरुध घंटी : पूजा आरती के बाद घर में नकारात्मक उर्जा को बाहर करने के लिए घंटी बजाई जाती है। इसलिए पूजा घर में गलत शक्तियां विध्न नही डाले, इसी कारण पूजा घर में गरुध घंटी होना जरुरी है।
बैठने के लिए आसन : हमारे धर्म में बताया गया है की जब हम बैठकर पूजा पाठ करते है तो तरंगो के रूप में दैवीय शक्ति हमारे आस पास होती है। यदि हमने कोई भी आसन बिछा नही रखा तो वे शक्ति हमारे अन्दर आकर जमीन में चली जाती है। इसलिए उस शक्ति को अन्दर समाये रहने के लिए सबसे अच्छा आसन कुशा का बताया गया है।

ये भी पढ़ें - जानें पूजा के वक्त किन बातों का रखना चाहिए