नई दिल्ली। वैसे तो आपने कई अलग-अलग तरह के होटल्स के बारे में सुना होगा या देखा होगा जो बाकी सब होटल से किसी खास वजह से अपनी अलग ही पहचान बनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बातने जा रहे जिसे देखने के लिए आपको 100 या 200 नहीं बल्कि 60,000 सीढियां चढकर जाना पडता है। सबसे कमाल की बात यह है कि इतनी सीढियां होने के बाद भी यह होटल हमेशा फुल रहता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह है दुनिया के सबसे दुर्गम होटलों में एक जेड स्क्रीन होटल। चीन के यलो माउंटेंस पर स्थित इस फोर स्टार होटल तक पहुंचने के लिए 60 हजार सीढियां चढनी पडती हैं। अगर कोई सीढियां न चढना चाहे तो कुली उन्हें कुर्सी पर बैठाकर भी ले जा सकते हैं। पर्यटकों के लिए केबल कार का विकल्प भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें - ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक
यह होटल 1830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपर पहुंचने पर हंगशन माउंटेन रेंज का सुंदर नजारा दिखाई देता है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा स्थल है जहां आप इतनी ऊंचाई तक सीढियां चढकर जा सकते हैं। इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद यहां सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। जिसमें स्पा और स्विमिंग पूल भी है।
ये भी पढ़ें - तस्वीरें ऎसी जिन्हें देख आखों पर नही कर पाएंगे विश्वास