रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत, कारणों का खुलासा नहीं

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 अप्रैल 2018, 11:29 PM (IST)

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत हो गई। इससे पूरे वन विभाग में हडकंप मचा हुआ है। सीएम राजे ने खबर मिलते ही अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। रिजर्व के सवाई मानसिंह जोन नंबर 10 में इन दो शावकों के शव मिले हैं।

अमंड की बावडी के पास ये शव मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है। शावकों के पोस्टमार्टम के बाद ही इनकी मौत के बारे में पता चल पाएगा। ये दोनों शावक टी 79 बाघिन के है। करीब 14 माह बताई जा रही शावकों की उम्र। प्रथम दृष्ट्या दोनों शावकों के बीच मुठभेड़ होना बताया जा रहा है, जो मौत का कारण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को आज कई सौगाते दी है। निम्बाहेड़ा में छोटी खदानों में भरे हुए पानी को ऊंचे तालाब में लाकर समुचित उपयोग के लिए योजना बनाई जाएगी। कृषि उपज मंडी में एग्रो ट्रेड टॉवर निर्माण के लिए 13 करोड़ 70 लाख मंजूर। बसेड़ा लोअर तालाब व इसकी नहरों के जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड़ रूपए देने की घोषणा की गई है। निम्बाहेड़ा में भविष्य में राज्य सरकार द्वारा बनाये गए उपनियम 2017 के अनुसार भवन निर्माण एवं अन्य दरें लागू की जाकर राहत प्रदान की गई है। राजकीय चिकित्सालय में नैत्र शल्य चिकित्सा के लिए ऑपरेशन थियेटर निर्माण की घोषणा। निम्बाहेड़ा राजकीय महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र संकाय खोले जाएंगे। निम्बाहेड़ा में राजस्व अपील अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर न्यायालय का कैम्प कोर्ट लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे